कैराना में ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष अख़लाक़ प्रधान एवं ज़िला उपाध्यक्ष शमशीर खान को सुबह करीब 7 बजे से हाउस अरेस्ट किए जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि खुर्गान रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष एवं पीरज़ाद गान स्थित जिला उपाध्यक्ष शमशीर खान को उन के घर पर उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया हे।
कांग्रेस नेताओं की ओर से आरोप लगाया गया है कि दोनों नेताओं को ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ यात्रा में शामिल होने से रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई है।
शमशीर खान ने कहा—
“कहीं आना-जाना मेरा लोकतांत्रिक अधिकार है। गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन करना मेरा अधिकार है। यह सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतर आई है। शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक कार्यक्रम में जाने से रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।”

0 Comments