नगर की अदबी अंजुमन गुलिस्तान ए उर्दू अदब की और से हुआ शानदार शेरी महफ़िल का आयोजन।


शेरी महफ़िल का आगाज़ शायर गुलज़ार नज़र की नात ए पाक से हुआ। संचालन डॉ शबाब सिद्दीकी ने किया जबकि महफ़िल की अध्यक्षता शमशाद सैफी ने की। वहीं न्यूज़ चैनल एस के 24 के सलीम चौधरी बतोर मुख्य अतिथि  उपस्थित रहे।


कैराना। नगर के मौहल्ला कायस्थ वाडा स्थिति  रोडों की धर्मशाला में गत रात्रि चेयरमैन पद के भावी प्रतियाशी सालिम अली एडवोकेट के निवास पर एक शानदार शेरी महफ़िल का आयोजन किया गया जिसमें नगर के शायरों ने महफ़िल को अपने अपने शानदार शेर सुना कर मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं प्रोग्राम के आयोजक सालिम अली एडवोकेट ने अपने संबोधन में कहा कि यह छोटी छोटी शेरों की महफ़िलें उर्दू को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाती हैं उन्होंने ने कहा कि बहुत जल्द एक बड़ा मुशायरा इसी स्थान रोडों की धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। शेरी महफ़िल रात नौ बजे से एक बजे तक चली। महफ़िल में डाक्टर आरिफ़ ख़ान कमर, डाक्टर शबाब सिद्दीकी, नफी़स आसिम अंसारी, गुलज़ार नज़र, आशिक ज़िया, डाक्टर सलीम अख्तर फ़ारुकी, वहाब अकमल आदि ने अपनी शायरी सुना कर जमकर दाद हासिल की।
वहीं इस अवसर पर चौधरी इल्यास, बाबू अली जफर अली,सलीम,शमीम कुरैशी, फुरकान कुरैशी,शुकैब भाई, खुर्शीद कुरैशी कुरैशी,मेहरबान कुरैशी, उम्रदराज, भाई नफीस,शोकत मलिक, शहज़ाद सैफी, फ़ज़ल इलाही कुरैशी, यासीन कुरैशी आदि मौजूद रहे।

अंत में अंजुमन गुलिस्तान ए उर्दू अदब के संरक्षक मौलाना वासिल भूरा ने कहा कि यह हमारा 90 वां प्रोग्राम था इंशाअल्लाह अंजुमन के जेसे ही 100 प्रोग्राम पूरे होंगे अंजुमन एक आल इंडिया मुशायरा कराये गी जिसकी अगले महीने से तैयारी शुरू होगी।

Post a Comment

0 Comments