विद्यालय को बेहतर से बेहतरीन बनाने का लिया संकल्प


आज प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ कैराना में विद्यालय प्रबंधन समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया । बैठक की कार्यवाही प्रारम्भ करते हुए प्रधानाध्यापक राकेश सैनी ने उपस्थित सदस्यों को बताया की आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालय मे प्राथमिकता के आधार पर सभी जरूरतों को पूरा करना,
डी. बी. टी से प्राप्त धनराशि को बच्चों की जरूरतों पर खर्च करना, प्रत्येक बच्चे का नामांकन और दैनिक उपस्थिति , किचन गार्डन तैयार करना, ईको क्लब पर चर्चा, विद्यालय की स्वच्छता और बच्चों की व्यक्तिगत स्वच्छता, नशा मुक्त विद्यालय अभियान, रिवीजन कक्षा पर चर्चा, पटाको के प्रभाव पर चर्चा, संचारी रोगो से मुक्ति आदि विषयों पर चर्चा कर विद्यालय को बेहतर से बेहतरीन बनाने का संकल्प लिया गया । बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सुनीता सिंह, उपाध्यक्ष मुंशाद अली, सदस्यों में रेशमा , मंजू आदि उपस्थित रही । धन्यवाद के साथ सभा का संचालन किया गया ।

Post a Comment

0 Comments