कैराना में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार फाइनेंस कर्मियों को मारी टक्कर, दो घायल

दोपहर करीब तीन बजे मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा, कंपनी के कार्य से कैराना आए थे दोनों युवक, सीएचसी में उपचार के बाद छुट्टी

कैराना। नगर के मुख्य मार्ग पर शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो फाइनेंस कर्मचारी घायल हो गए। दोनों युवक शामली की एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं और कंपनी के काम से कैराना आए हुए थे। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।

जानकारी के अनुसार, शामली के मोहल्ला दयानंद नगर निवासी हर्षित पुत्र प्रवेश और गांव मुंडेट कलां निवासी सौरभ पुत्र सुरेश शामली स्थित एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं। शुक्रवार को दोनों युवक कंपनी के कार्य से बाइक पर सवार होकर कैराना पहुंचे थे। दोपहर करीब तीन बजे नगर के मुख्य मार्ग पर उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए कैराना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों का उपचार किया। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान नहीं हो सकी।

Post a Comment

0 Comments