कस्बे में प्रसिद्ध श्री रामलीला महोत्सव की तैयारी तेजी से चल रही है। श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ शनिवार से होगा।
बता दें कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पिछले एक दशक से कस्बा कैराना में चली आ रही परंपरागत रामलीला का आयोजन किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ 3 अक्टूबर को किया जाएगा l शुभारंभ से पूर्व शनिवार को दोपहर 2 बजे शिव बारात शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकाली जाएगी। वहीं रात्रि 8 बजे श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ होगा।
कमेटी के अध्यक्ष जयपाल सिंह एडवोकेट और महासचिव आलोक कुमार गर्ग ने संयुक्त रूप से बताया, कैराना की रामलीला दूर-दूर तक प्रसिद्ध है और पिछले एक लगभग एक दशक से स्थानीय कलाकारों द्वारा अपने तन, मन, धन का सहयोग देते हुए श्री रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जाता है। वही काल प्रभारी अमित सिंघल आटोमोबाइल वालो ने बताया कि 4 अक्टूबर को जुलूस काल निकाला जाएगा l
वहीं विजयादशमी के पर्व पर देवी मंदिर तालाब पर दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा। 09 अक्टूबर को श्री राम बारात शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकलेगी और प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से भगवान राम की अनेकों लीलाओं को कलाकारों द्वारा दिखाया जाएगा। वही 20 अक्टूबर को देवी मंदिर तालाब पर दशहरा महोत्सव रावण पुतला दहन का आयोजन किया जाएगा
वहीं रामलीला शुभारंभ से पूर्व रामलीला भवन लाइटों और झालर से सजाया गया है और नगर पालिका की सफाई कर्मचारियों के द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

0 Comments