‘विकसित भारत की संकल्पना’ पर पोस्टर प्रतियोगिता, शिवानी रहीं प्रथम- सेवा संकल्प अभियान के तहत वीएसपी राजकीय पीजी कॉलेज में हुआ आयोजन


कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत अंग्रेजी विभाग की ओर से ‘विकसित भारत की संकल्पना’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने चित्रकारी के माध्यम से विकसित भारत को लेकर अपनी कल्पनाओं, विचारों और रचनात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश के नेतृत्व तथा अंग्रेजी विभागाध्यक्ष एवं सेवा संकल्प अभियान की संचालिका डॉ. नीतू त्यागी के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से विकास, शिक्षा, तकनीक और राष्ट्र की प्रगति से जुड़ी अपनी सोच को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता में बीए पांचवें सेमेस्टर की छात्रा शिवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि एमए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा उज्मा ने द्वितीय तथा खालदा सलमानी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में अंग्रेजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर अर्चना का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। महाविद्यालय प्रशासन ने विजेता छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments