शामली। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे फतेहपुर बस स्टैंड के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार एक कांवड़िए की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान कुणाल मलिक पुत्र विनोद, निवासी गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान अक्षय पुत्र गोविंद सिंह, निवासी गन्नौर, सोनीपत के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि दोनों युवक करीब 16 लड़कों के ग्रुप के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने गांव गन्नौर लौट रहे थे। इसी दौरान फतेहपुर बस स्टैंड के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
रिपोर्ट: साजिद खान

0 Comments