क्षेत्र के पानीपत खटीमा कावड़ मार्ग पर डाक कावड़ यात्रियों क़ी एक टाटा छोटा हाथी अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई गनीमत रही कि किसी कावड़िया क़ो चोट नहीं आई। पुलिस द्वारा गाड़ी क़ो सुरक्षित निकलवाकर भेज दिया गया हैं।
मंगलवार क़ो पानीपत हरियाणा निवासी कावड़ियों का एक डाक कावड़ ग्रुप हरिद्वार से पवित्र गंगा जल क़ी डाक कांवड़ लेकर पानीपत जा रहे थे। जैसे ही सुबह करीब 12 बजे बनतीखेड़ा फ्लाईओवर से आगे खेड़ी बैरागी शिव मंदिर सें पहले उक्त गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे क़ी मिट्टी बारिश से गीली होने के कारण छोटा हाथी गाड़ी सड़क किनारे खेत में पलट गई।
पुलिस द्वारा दीं गई जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त गाड़ी में आठ सें दस कांवड़िया मौजूद थे,लेकिन गनीमत रही कि किसी भीं कावड़िया क़ो चोट नहीं लगने सें बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हैडरा मंगवाकर टाटा छोटा हाथी गाड़ी को खेत से बाहर निकलवाया।तथा सुरक्षित
अपनी गाड़ी लेकर अपनी मंजिल क़ी ओर रवाना हो गए।

0 Comments