भाजपा एमएलसी ने शिवभक्तों पर बुलडोजर से की पुष्पवर्षा


कैराना। भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने हरिद्वार से गंगाजल भरकर अपने गंतव्यों की ओर बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़ियों पर बुलडोजर से पुष्प वर्षा की।
मंगलवार को श्रावण मास की कांवड़ यात्रा क्षेत्र में शिवरात्रि पर्व के साथ ही सकुशल सम्पन्न हो गई। इस दौरान पुलिस-प्रशासन के अलावा स्थानीय बाशिंदों ने भी कांवड़ मार्ग से गुजर रहे शिवभक्त कांवड़ियों का भिन्न-भिन्न तरीकों से स्वागत व अभिनंदन किया गया। इसी क्रम में विगत सोमवार को भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने गांव शेखूपुरा के बस स्टैंड के सामने हरिद्वार से गंगाजल भरकर अपने गंतव्यों की ओर बढ़ रहे शिवभक्तों पर बुलडोजर पर सवार होकर फूलों की वर्षा की। इस दौरान बोल बम, हर-हर महादेव व शंकर भगवान की जय आदि जयकारों से आसमान गूंज उठा। पूर्व मंत्री ने शिवभक्तों के कल्याण की कामना की। उन्होंने निर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस-प्रशासन के बंदोबस्त की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस अवसर पर राकेश पटवारी कण्डेला, रोहित, शरद, सुंदर, मोनू, डोला, बिजेन्द्र, यशपाल आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments