पत्रकार डॉ. सलीम फारूकी की बहन ताहिरा फारूकी का निधन


कैराना: 11 अगस्त 
कवि एवं पत्रकार डॉ. सलीम फारूकी की बहन ताहिरा फारूकी का मंगलवार को 71 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से पीलिया और मधुमेह से पीड़ित थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों, परिचितों तथा कैराना के साहित्यिक और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

ताहिरा फारूकी नेक सीरत, खुशमिजाज और नमाज-रोजे की पाबंद महिला थीं। उनके सरल स्वभाव, धार्मिक रुझान और मिलनसार व्यवहार के कारण परिवार एवं परिचितों के बीच उनका विशेष सम्मान था। उनके निधन पर विभिन्न साहित्यिक संगठनों, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

पत्रकार संगठन कैराना के गोल मार्केट स्थित कार्यालय में ताहिरा फारूकी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकसभा आयोजित की गई। इसमें मौजूद पत्रकारों एवं साहित्यकारों ने दिवंगत के लिए ईसाले सवाब किया और उनकी मगफिरत तथा बुलंद दरजात के लिए दुआ की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि ताहिरा फारूकी का निधन परिवार के साथ-साथ उन सभी लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है, जो उनके नेक स्वभाव और शालीन व्यक्तित्व से परिचित थे।

दिवंगत की नमाज-ए-जनाजा गंगोह स्थित प्रसिद्ध दरगाह हजरत कुतुब ए आलम शाह अब्दुल कुड्डूस के परिसर में अदा की गई। नमाज-ए-जनाज़ा मौलाना तैयब ने पढ़ाई। इसके बाद स्थानीय कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जनाज़े की नमाज़ और तदफीन (अंतिम संस्कार ) में क्षेत्र की अनेक जानी-मानी हस्तियों के अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर दिवंगत के लिए दुआ-ए-मगफिरत की।

नमाज-ए-जनाजा में नगर चेयरमैन नुमान मसूद, मौलाना तैयब, मेहताब आलम, शादाब आलम कुद्दूसी, हाजी मोहम्मद हसन, अशफाक अहमद कुद्दूसी, शमीम फारूकी, फैज अहमद, कलीम अहमद, डॉ. सलीम फारूकी, नदीम फारूकी समेत बड़ी संख्या में रिश्तेदार, मित्र और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

दिवंगत ताहिरा फारूकी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का सिलसिला जारी है। हाजी कौसर जैदी, डॉ. आरिफ कमर, शेर खान साहिल एडवोकेट, तनवीर कुरैशी, फैज कुरैशी, मेहराब चौधरी, सुधीर चौधरी, एम इकबाल हसन , संदीप इंसां एहसान सैफी, अब्दुल सत्तार चौधरी, अंसार सिद्दीकी, पुनीत गोयल, फारूक आजम, डॉ. अजमतुल्ला खान, वाजिद अली, वसी हैदर साकी समेत पत्रकार संगठन कैराना के अनेक सदस्यों ने शोक व्यक्त किया।

शोक व्यक्त करने वालों ने दिवंगत के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वह मरहूमा की मगफिरत फरमाए, उनकी कब्र को नूर से भर दे, दरजात बुलंद फरमाए और परिजनों को इस दुख की घड़ी में सब्र-ए-जमील अता करे। आमीन।

Post a Comment

0 Comments