कांवड़ मेले के बीच ट्रांसफार्मर में आई खराबी, विद्युत विभाग ने तत्काल कराई मरम्मत



कैराना। श्रावण मास के कांवड़ मेले के दौरान शिवभक्तों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्युत विभाग पूरी तरह सतर्क है। गुरुवार को नगर के कांधला तिराहे पर पानी की टंकी के निकट स्थापित ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई। सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंची और ट्रांसफार्मर की मशीन निकलवाकर तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करा दिया।

विद्युत विभाग के अवर अभियंता (जेई) अजय कुमार शर्मा ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था को हर हाल में सुचारु बनाए रखना विभाग की प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए खराब ट्रांसफार्मर की तत्काल मरम्मत कराई जा रही है, ताकि शिवभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और कांवड़ मार्ग पर रोशनी की व्यवस्था निर्बाध बनी रहे।
उन्होंने बताया कि विभाग की टीमें कांवड़ मार्ग पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं और किसी भी तकनीकी खराबी की सूचना मिलते ही उसका तत्काल निस्तारण किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments