कैराना। देश की राजधानी में कैराना के प्रतिभाशाली गायक की बड़ी उपलब्धि: सिंगर आरिफ सिद्दीकी ने SA RE GA MA PA 2026 में टॉप 100 में बनाई जगह।


नगर के उभरते हुए युवा गायक आरिफ सिद्दीकी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर देश के प्रतिष्ठित सिंगिंग रियलिटी शो *SA RE GA MA PA 2026 के ग्रैंड ऑडिशन में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप 100 प्रतिभागियों में स्थान बनाया है।*

दिल्ली में आयोजित ऑडिशन में हजारों प्रतिभागियों ने भाग लिया, लेकिन अपनी सुरीली आवाज़ और बेहतरीन प्रस्तुति के दम पर आरिफ सिद्दीकी ने निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें Certificate of Participation प्रदान किया गया, जो उनके संगीत सफर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

आरिफ सिद्दीकी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार, दोस्तों और सभी शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने कहा कि यह उनके सपनों की ओर बढ़ाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है और वह आगे भी पूरी मेहनत और लगन के साथ संगीत के क्षेत्र में अपना नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे।

क्षेत्र के लोगों और संगीत प्रेमियों ने आरिफ सिद्दीकी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है


“*शामली के सिंगर आरिफ सिद्दीकी ने SA RE GA MA PA 2026 के टॉप 100 में बनाई जगह, मिला सम्मान पत्र”*


*सिंगर आरिफ सिद्दीकी
SA RE GA MA PA 2026
TOP 100 में चयनित होकर मिला Certificate
मेहनत • लगन • जुनून की जीत
शामली का नाम किया है।

Post a Comment

0 Comments