पुलिस ने तमंचे के साथ युवक किया गिरफ्तार


कैराना। कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला एवं क्षेत्राधिकारी हेमंत कुमार के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रविवार को खुरगान पुल से आगे कब्रिस्तान के गेट के सामने से नाजिम पुत्र करीमुद्दीन निवासी ग्राम खुरगान को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गौरव चौहान, कांस्टेबल विपिन कुमार तथा कांस्टेबल भानू कुमार शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments