थाना बाबरी क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम बुटराडा फ्लाईओवर पर कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार, हादसे में गांव खेड़ी करमु निवासी संजय पुत्र रामा तथा बिजेंद्र उर्फ बिट्टू पुत्र मांगे राम घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

0 Comments