कैराना। इमामबाड़ा कलां के मुतवल्ली सैयद काज़िम हुसैन के छोटे भाई सैयद नाज़िम अली का मंगलवार देर रात संक्षिप्त बीमारी के बाद इंतकाल हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। वह मिलनसार, नेकदिल और सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे।
मरहूम हौज़ा-ए-इल्मिया इमाम हुसैन, मुज़फ्फरनगर के संस्थापक मौलाना सैयद असद रज़ा हुसैनी के भांजे तथा शिक्षक एवं शायर वसी हैदर साक़ी कैरानवी के सगे चचेरे भाई थे। उनकी नमाज़-ए-जनाज़ा इमामबाड़ा कलां परिसर में अदा की गई, जिसके बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
जनाज़े में सैयद काज़िम हुसैन, वकील अहमद, शारिब अली, ज़ामिन अली, मौलाना सैयद असद रज़ा हुसैनी, मौलाना मोहम्मद हुसैन, अहमद हुसैन, हाजी शाहिद हुसैन, सचिव मोहम्मद साजिद हुसैन, शेख जी रियासत अली ताबिश, पत्रकार मेहरबान अली, तारिक रज़ा एडवोकेट, डॉ. अज़मतुल्ला खान, कुर्रतुल ऐन मेहदी एडवोकेट, पत्रकार वसी हैदर साक़ी कैरानवी, चांद मियां जर्रार हुसैन, मासूम आलम, हाजी ज़हीर आलम, अब्बास हैदर, रज़ी हैदर राजा, शबाब हैदर, शान हैदर शानू, मोहम्मद अली, अली हसनैन, कायम मेहदी, वज़ीर हुसैन, नसीर हैदर, मौलाना मोहम्मद हैदर, मौलाना मोहम्मद हुसैन हैदर, आज़म हुसैन, मौलाना आल मोहम्मद सहित सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
नगर की अनेक धार्मिक, सामाजिक एवं प्रतिष्ठित हस्तियों ने भी शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

0 Comments