घर में घुसकर मारपीट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल


कैराना। थाना क्षेत्र के गांव तितरवाड़ा में घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कैराना पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई को गांव तितरवाड़ा निवासी सादा पुत्र शीलू ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कौसर, सोनी, फुरकान उर्फ सिद्दा, मुस्तफा उर्फ कल्लू, परवीन, रेश्मा तथा सनव्वर ने उसके घर में घुसकर गाली-गलौज की, परिवार के लोगों के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर थाना कैराना में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में थाना कैराना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में वांछित सोनी पुत्र बाबी, फुरकान उर्फ सिद्दा पुत्र बाबी तथा मुस्तफा उर्फ कल्लू पुत्र बाबी, निवासी ग्राम तितरवाड़ा, को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक पवन कुमार ने पुलिस टीम के साथ की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। मामले में अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Post a Comment

0 Comments