। कैराना क्षेत्र के गांव तितरवाडा में कुछ लोगांे ने घर में घुसकर दंपत्ति व अन्य परिजनों पर लाठी, डंडों व धारदार हथियारों से हमला बोल दिया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायलों को शामली के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पीडितों ने कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार कैराना क्षेत्र के गांव तितरवाडा निवासी सादा ने कैराना कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उसके मकान के सामने एक युवक की दुकान व मकान है। कुछ दिन पूर्व उक्त युवक व उसके साथियों ने मारपीट की थी जिसके संबंध में कैराना पुलिस को तहरीर भी दी गयी थी। पीडित का आरोप है कि इस बात को लेकर विपक्षी उससे रंजिश रखते है। सादा ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर वह अपने परिवार के साथ घर में बैठा हुआ था तभी उसके घर के सामने रहने वाले परिवार के लोग लाठी, डंडे व धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए तथा गाली गलौच करते हुए उन पर हमला कर दिया। हमले में वह, उसकी बेटी सना, पत्नी सलमो व लडका जावेद गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर शराबा होने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बाद में घायलों को शामली के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पीडित ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

0 Comments