लगातार हो रही बारिश के बीच बाबरी क्षेत्र के गांव भनेड़ा जट्ट में तालाब ओवरफ्लो होने से जलभराव की समस्या गंभीर हो गई। गांव की गलियों और कई घरों तक पानी पहुंचने से परेशान ग्रामीण शुक्रवार को शामली तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।
ग्रामीणों का कहना था कि बरसात के दौरान तालाब का जलस्तर बढ़ने पर पानी गलियों से होते हुए मकानों तक पहुंच जाता है। इससे लोगों का आवागमन प्रभावित होता है और घरों में रहने वाले परिवारों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी निधि भारद्वाज के निर्देश पर तहसीलदार राहुल सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने तालाब और कब्रिस्तान की भूमि का निरीक्षण निरीक्षण किया तलब और कब्रिस्तान की भूमि आपस में मिली हुई है अधिकारियों ने तालाब और कब्रिस्तान की भूमिका निरीक्षण कर दोनों पक्षों की मौजूदगी में सीमांकन कराया। जांच में सामने आया कि वर्षा का पानी तालाब में एकत्र होने के कारण उसके ओवरफ्लो होने से जलभराव की स्थिति बन रही है।
निरीक्षण के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से निर्णय लिया गया कि सड़क किनारे स्थित भूमि को तालाब के रूप में सुरक्षित रखा जाएगा, जबकि उसके पीछे की भूमि कब्रिस्तान के लिए चिन्हित की जाएगी। इसके साथ ही भविष्य में जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए सड़क किनारे वाटर हार्वेस्टिंग बोरिंग कर वर्षा जल को जमीन में पहुंचाने की योजना पर भी सहमति बनी।
तहसीलदार राहुल सिंह ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि प्रस्तावित कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा, ताकि बरसात के मौसम में गांव को जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।

0 Comments