लगातार हो रही बारिश के चलते दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की सर्विस रोड पर जलभराव और मिट्टी कटान की समस्या गंभीर होती जा रही है। बुटराड़ा से भाज्जू के बीच कई स्थानों पर सड़क किनारे की मिट्टी का कथन शुरू हो गया है।क्षतिग्रस्त होने लगी है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार कॉरिडोर की सर्विस रोड पर करीब 50 मीटर तक पानी भरा हुआ है, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। वहीं, बुटराड़ा से भाज्जू के बीच कई स्थानों पर सड़क में बनी रैप में दरारें पड़ गई हैं। हाईवे के किनारों पर लगातार हो रहे मिट्टी कटान से सड़क की मजबूती पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आगामी दिनों में तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा तो हाईवे के किनारे की सड़क का हिस्सा टूट सकता है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो बरसात के दौरान यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है तथा कॉरिडोर से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

0 Comments