बाबरी थाना क्षेत्र के गांव चूनसा में हुई तेज बारिश के दौरान आज शुक्रवार को मुख्य मार्ग पर एक बड़ा पेड़ गिर गया। पेड़ गिरते ही सड़क पर आवागमन पूरी तरह से रुक गया। इससे राहगीरों और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों राजकुमार, राजेंद्र प्रसाद, दिनेश कुमार आदि के अनुसार लगातार हो रही बारिश से पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई थीं। तेज हवा के साथ अचानक पेड़ सड़क पर आ गिरा। राहत की बात यह रही कि जिस समय यह घटना हुई, उस दौरान वहां से कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पेड़ की डालियां हटाने का प्रयास किया। वहीं, थाना बाबरी प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया है। पेड़ को जल्द ही रास्ते से हटवाकर मार्ग को पूरी तरह खोल दिया जाएगा।
ग्रामीणों ने बरसात के मौसम में सड़क किनारे खड़े जर्जर और सूखे पेड़ों की समय रहते छंटाई कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

0 Comments