कैराना। शासन के निर्देशानुसार संचालित "स्कूल चलो अभियान" के द्वितीय चरण के अंतर्गत बुधवार को विकास खंड कैराना के उच्च प्राथमिक विद्यालय किशोरपुर में जागरूकता एवं लाभ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) योजना की जानकारी देने के साथ लाभार्थियों को डीबीटी कार्ड तथा शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ तहसीलदार अर्जुन सिंह चौहान, भाजपा कंडेला मंडल अध्यक्ष एडवोकेट नेत्रपाल चौहान एवं खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने अभिभावकों से अपने बच्चों का नियमित विद्यालय में नामांकन एवं उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षिक एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को डीबीटी कार्ड तथा शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड वितरित किए। इसके बाद विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम का संचालन मास्टर गुलाब सिंह ने किया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय चौहान, संजय देशवाल, सुभाष चंद्र, वासिल अली, विवेक मलिक, सूरज प्रताप, अमित कुमार, नाजिम अली, पंकज कुमार, दीपांशु, प्रवीण डांगी, पारुल त्यागी, सुलक्षणा, अलका, संजीदा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

0 Comments