फतेहपुर बस स्टैंड के पास कार व ट्रैक्टर की भिड़ंत, बड़ा हादसा टला



पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह फतेहपुर बस स्टैंड के समीप कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने की भिड़ंत में बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में कार सवार युवकों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से मामला निपट गया।
जानकारी के अनुसार हरियाणा निवासी कुछ युवक हरिद्वार से अपनी कार से वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार फतेहपुर बस स्टैंड के निकट पहुंची, उसी दौरान फतेहपुर निवासी आदेश पुत्र यशपाल के ट्रैक्टर से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
दुर्घटना में कार सवार रोहतक निवासी हर्ष तथा सोनीपत निवासी नकुल, हर्ष,सावन,को मामूली चोटें आईं। चारो को प्राथमिक उपचार दिलाया गया, जिसके बाद उनकी हालत सामान्य होने पर वे अपने घर के लिए रवाना हो गए।
बताया गया कि घटना के बाद दोनों पक्षों ने आपसी बातचीत के माध्यम से विवाद का निस्तारण कर लिया, जिसके चलते किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

Post a Comment

0 Comments