कैराना : कश्यप समाज ने त्रयोदश प्रतिभा अलंकरण सम्मान समारोह आयोजित कर हाई स्कूल व इंटर कक्षा के होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में समाज के सम्मानित लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर प्रतिभाओं को प्रेरित किया।
रविवार को नगर में स्थित प्राचीन बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में भारतीय युवा कश्यप समाज सेवा समिति के तत्वावधान में त्रयोदश प्रतिभा अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अम्बरीष कुमार बिन्द (अपर मंडल आयुक्त मेरठ मंडल) मुख्य वक्ता तेजपाल कश्यप, वरिष्ठ मुख्य मंडल लेखाधिकारी (पंजाब) रहे। इस अवसर पर अम्बरीष कुमार बिन्द (अपर मंडल आयुक्त) ने कहा कि उच्च शिक्षा का प्रदान कर देश सेवा कर समाज व देश को आगे बढ़ाने का कार्य करे। मुख्य वक्ता तेजपाल कश्यप ने कहा की शिक्षा के लिए महापूर्षो नें सर्व प्रथम स्थान दीया। शिक्षा ही प्राप्त कर आप सभी आपने सपनों का साकर कर पायेंगे। कार्यक्रम के दौरान हाईस्कूल व इंटर के होनहार छात्र-छात्राओं को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर श्रीपाल कश्यप व संचालन तेजवीर कश्यप एवं रेखा चौहान ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रीतम, संदीप, विनोद, डाः श्रीपाल कश्यप (नामित सभासद) , संजीव कश्यप, माः कृष्णपाल सिंह, रणवीर कश्यप, दीपक कुमार बालान, सरवन कश्यप, घासीराम कश्यप, रामहेर कश्यप, मोहन कश्यप, आदि मौजूद रहे।

0 Comments