कैराना। नगर में गुर्जर समाज प्रतिभा सम्मान समारोह एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के साथ-साथ युवाओं को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के अवसरों की जानकारी देकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन किया गया।
रविवार को नेशनल हाईवे स्थित पवन गार्डन में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा एमएलसी चौधरी वीरेंद्र सिंह एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वशिष्ठ अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी जिलाध्यक्ष वाजिद अली
मौजूद रहें। करियर काउंसलिंग सत्र में रोजगार विशेषज्ञ अंकित टीम, डॉ. विजय गुर्जर (एम्स, नई दिल्ली), खविंद्र चौहान (पंजाब), राकेश छोकर (हरियाणा), प्रो. डॉ. मनदीप अवाना, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संदीप चौहान, डॉ. राहुल छौकर (पीएचडी इन लॉ) तथा डॉ. सलीम जावेद ने छात्र-छात्राओं को करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के विभिन्न अवसरों की विस्तृत जानकारी दी।
इसके बाद अतिथियों ने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं विभिन्न प्रतियोगी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा एमएलसी चौधरी वीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान, राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष वाजिद अली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखलाक प्रधान तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभय तोमर ने प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। एमएलसी चौधरी वीरेंद्र सिंह ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। वहीं अनिल चौहान ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष आयोजित होने चाहिए, ताकि समाज की प्रतिभाओं को उचित मंच और सम्मान मिल सके। वाजिद अली ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षित समाज ही विकास की नई ऊंचाइयों को छू सकता है। कार्यक्रम का संचालन मास्टर विनय चौहान एवं मास्टर अवनीश चौहान ने संयुक्त रूप से किया।

0 Comments