- पालिकाध्यक्ष शमशाद अहमद अंसारी और अधिशासी अधिकारी समीर कुमार कश्यप ने किया अभियान का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कैराना। पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन एवं शामली जिला प्रशासन द्वारा वर्ष 2026-27 में 1 जुलाई से 12 जुलाई 2026 तक वृक्षारोपण अभियान चला जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद कैराना द्वारा रविवार को वृहद वृक्षारोपण का आयोजन किया गया, जिसमें पालिका प्रशासन द्वारा 6566 पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सक्रिय प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।
रविवार प्रातः 9:00 बजे कैराना नगर क्षेत्र में अभियान का शुभारंभ नगर पालिका परिषद कैराना के अध्यक्ष शमशाद अहमद अंसारी और अधिशासी अधिकारी समीर कुमार कश्यप ने नगर के मुख्य पानीपत-खटीमा राजमार्ग (शामली-पानीपत रोड) पर जनप्रतिनिधि सभासदगण, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में पौधारोपण कर किया। इस दौरान सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। तत्पश्चात वृक्षारोपण हेतु चयनित आधा दर्जन स्थलों हाईवे के दोनों और, कांधला रोड, शामली-पानीपत रोड, रामडा रोड, भूरा रोड एवं खुरगान रोड पर पौधे लगाए गए।
नगर पालिका परिषद कैराना में कार्यरत राहुल कुमार अवर अभियंता सिविल व हिमांशु नारायण अवर अभियंता जल के सुपरविजन में वृक्षारोपण किया गया। वहीं, तासीम अली लिपिक जलकल के सुपरविजन में सभी साइटों पर पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इस दौरान जैगम हुसैन कार्यालय अधीक्षक, राकेश कुमार लेखाकार, इनाम हसन गृह कर लिपिक, मोहम्मद असलम सफाई लिपिक, रविकांत योजना लिपिक, जहांगीर सिद्दीकी कार्यवाहक जन्म मृत्यु लिपिक, शाहरुख ट्रैक्टर ड्राइवर सहित रविंद्र कुमार प्रकाश लिपिक व अबसार अहमद सफाईनायक तथा कंप्यूटर ऑपरेटर प्रियांशु, शुभम जैन, वकार, फहीम, सत्तार व शुऐब
आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

0 Comments