आज प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ कैराना में एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम में बच्चों और अध्यापकों ने मिलकर विद्यालय प्रांगण में 25 पौधे लगाये । पौधारोपण में विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सुनीता सिंह व सदस्यों ने भी सहयोग किया । इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने बच्चों को समझाया की पौधे लगाने के बाद हमें उनकी देखभाल भी करनी चाहिए । एक अच्छा इंसान पेड़ पौधों को भी प्यासे नहीं देख सकता । पेड़ हैं तो जीवन है । इसलिए धरती पर अधिक से पेड़ पौधे लगाने चाहिए ।

0 Comments