भाकियू (टिकैत) व व्यापारियों ने कानून व्यवस्था व व्यापारियों-किसानों की समस्याओं के समाधान पर नवनियुक्त कोतवाल से की चर्चा


कैराना। कैराना नवनियुक्त कोतवाली प्रभारी से भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) नगर इकाई के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट कर नगर में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के साथ किसानों एवं आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान की अपेक्षा जताई।

रविवार को भाकियू (टिकैत) नगर इकाई के पदाधिकारियों ने कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने नगर में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के साथ किसानों एवं आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान की अपेक्षा जताई। कोतवाली प्रभारी ने भी निष्पक्ष एवं प्रभावी पुलिसिंग का भरोसा दिलाया। वहीं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर राधा-कृष्ण की प्रतिमा भी भेंट की गई। व्यापारियों ने नगर की कानून व्यवस्था, बाजार की सुरक्षा एवं व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा तथा उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास करेगी।

भाकियू (टिकैत) की ओर से नगर अध्यक्ष चौधरी इनाम उर्फ कालू, मंडल महासचिव पुष्कर सैनी, मंडल सचिव गय्यूर हसन, जिला सचिव चौधरी गुरदीप सिंह, तहसील अध्यक्ष मिंटू सैनी, महामंत्री फैजान अहमद, मंत्री आसिफ चौहान एडवोकेट, उपाध्यक्ष नईम मिर्जा, सचिव नदीम फरीदी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। व्यापार मंडल की ओर से अनिल गुप्ता,शिवम गोयल, प्रदीप गोयल, संदीप शर्मा, फैजान अहमद, संजय राजवंशी, राजीव राजवंशी, इरशाद सैफी, नदीम फरीदी, मनीष कंसल (विक्की), राहुल गर्ग, मोहन कुच्छल, नफीस अहमद, डॉ. इमरान, यश अग्रवाल, राहुल बंसल, डॉ. जावेद, ईशांत कुमार, दीपक कुच्छल, सोनू बालान, राहुल शेरावत सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments