हवन-पूजन के साथ संपन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़



थाना क्षेत्र के गांव बाबरी में एवं भगवान गणेश एवं नन्दी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार सुबह धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन संपन्न हुआ।
हवन के उपरांत कन्याओं का पूजन कर उन्हें विधि-विधान से प्रसाद ग्रहण कराया गया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान नंदी और भगवान गणेश के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। आयोजन में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

Post a Comment

0 Comments