कैराना। किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे एक बाल अपचारी को पुलिस ने हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा है।
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने के आरोप में कैराना कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी क्रम में रविवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार महिला अपराध में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। बाल अपचारी को मेरठ स्थित बाल सुधार गृह भेजा गया है।
-------------

0 Comments