प्राइवेट गोता खोर ने फरिश्ता बनकर यमुना नदी में डूब रहे हरियाणवी युवक की बचाई जान




कैराना। यमुना नदी में डूब रहे हरियाणवी युवक की प्राइवेट गोताखोर ने जान बचाई।

      रविवार को यूपी-हरियाणा राज्य बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी में कुछ लोग स्नान कर रहे थे। कि तभी एक युवक स्नान करते हुए अधिक गहराई तक पहुंच गया, जिस कारण वह पानी में डूबने लगा। प्राईवेट गोताखोर मुस्तकीम उर्फ बिल्लू ने बताया कि वह यमुना किनारे पर मौजूद था, जब उसने युवक को डूबते हुए देखा, तो तत्काल यमुना नदी में छलांग लगा दी और युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। युवक ने अपना नाम सोनू निवासी गांव सुई हरियाणा बताया। बाद में युवक अपने गंतव्य की ओर चला गया।

Post a Comment

0 Comments