कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को थाना बाबरी परिसर में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी थानाभवन श्याम सिंह ने की, जबकि थाना प्रभारी बाबरी कुलदीप सिंह एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
बैठक में थानाभवन से क्षेत्राधिकारी श्याम सिंह ने उपस्थित लोगों को कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था का पर्व है और इसे शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन व जनता की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
बैठक में रविंद्र सैनी (बाबरी), प्रधान प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह पुंडीर (कैड़ी), प्रधान सुरेंद्र शर्मा (भंदौड़ा), प्रधान नीरज पुंडीर (हिरणवाड़ा), प्रधान अनुज कुमार (बुटराड़ा) बबलू खान, नरेंद्र मलिक,रामकुमार कंजरहेडी, प्रवीण, रणवीर सैनी, सोमपाल सैनी,अजीत प्रधान खानपुर,आशीष बुटराडा,
सरबीर मलिक प्रधान करौदा हाथी,सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

0 Comments