कैराना। नगर के पानीपत रोड पर गो वंश को बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं मोहल्ले वासियों ने पुलिस को बुलाकर घायल गोवंश का उपचार कराया। गोवंश की हालत गंभीर होने के कारण झज्जर के लिए रेफर कर दिया गया।
कैराना के मोहल्ला कश्यप कॉलोनी का है। जहां पर पानीपत रोड पर एक बाइक चालक ने एक गोवंश के बाइक की टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल गोवंश को कॉलोनी में मौजूद भाजपा नेता डॉक्टर श्रीपाल कश्यप ने मोहल्ले वासियों की सहायता से सुरक्षित स्थान पर रखा। उसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन कर सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल गोवंश का डॉक्टर द्वारा उपचार कराया। वहीं घायल गोवंश की सूचना को गौरक्षा दल के लोगों को लगी। जिसके बाद सूचना पर पहुंचे गौ रक्षा दल के लोगों ने अपने द्वारा डॉक्टर को बुलाकर घायल गोवंश का उपचार कराया। इसके बाद गौ रक्षा दल के पदाधिकारी ने बताया कि गांय का एक्सरा व उपचार कराया गया है। जिसमें गाय के पैर की हड्डी टूटने से घायल गए गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको झज्जर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं गो रक्षा दल के लोगों ने कैराना क्षेत्र से कुछ ग्रामीण बग्गी में बालू भरकर शहर में बेचने के लिए लाते हैं। बग्गी में उपयोग में आने वाले गोवंश अधिकतर घायल दिखाई देते हैं। इसके बाद को उन्होने बग्गी द्वारा रेत बेचकर वापस गांव जा रहे कुछ बग्गी चालकों को रोका और बग्गी में गोवंशों को देखा तो उनके शरीर पर गंभीर घाव बने हुए थे। जिसके बाद गोवंशों ने पुलिस को बुलाकर शक्ति से कार्यवाही की मांग की वहीं पुलिस ने बग्गी चालको को फटकार लगाते हुए। बग्गी में उपयोग होने वाले घायल गोवंशों का जल्द से जल्द ट्रीटमेंट कराए जाने के कड़े निर्देश दिए।

0 Comments