ग्राम पंजीठ में लगा हेपेटाइटिस बी व सी जांच शिविर, 52 लोगों की हुई जांच


कैराना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैराना की ओर से मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को ग्राम पंजीठ में हेपेटाइटिस बी एवं सी की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें बीमारी के प्रति जागरूक भी किया गया।

स्वास्थ्य शिविर के दौरान कुल 52 मरीजों की जांच की गई, जिनमें 2 मरीज हेपेटाइटिस सी रिएक्टिव पाए गए। संबंधित मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं आगे की जांच व उपचार के लिए निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. राजीव, जुनैद (एलटी) सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही। टीम ने ग्रामीणों से समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने तथा हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक रहने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments