*कैराना में चौहान फिलिंग स्टेशन का भव्य शुभारंभ, व्यापार मंडल टीम ने दी शुभकामनाएं*


कैराना। चौहान फिलिंग स्टेशन के भव्य शुभारंभ अवसर पर फिलिंग स्टेशन के स्वामी हाजी मेहरबान के विशेष आमंत्रण पर सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, कैराना की टीम संरक्षक चौधरी गुरदीप सिंह एवं नगर अध्यक्ष प्रदीप गोयल के नेतृत्व में समारोह में शामिल हुई।
समारोह में पहुंचे व्यापार मंडल पदाधिकारियों एवं अतिथियों का हाजी मेहरबान ने गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने चौहान फिलिंग स्टेशन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हाजी मेहरबान एवं उनके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर व्यापार मंडल की ओर से संरक्षक चौधरी गुरदीप सिंह, नगर अध्यक्ष प्रदीप गोयल, महामंत्री संदीप शर्मा, फैजान अहमद, राकेश वर्मा, मनीष कंसल, युवा अध्यक्ष हृष बंसल, इरशाद सैफी, चौधरी जिकिरया सहित शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments