कैराना के आर्यपुरी स्थित कंपोजिट जूनियर हाई स्कूल में ब्लॉक कैराना के सरकारी (परिषदीय) स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का मेडिकल असेसमेंट आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एसीएमओ डॉ. जमी़ल अतहर के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें स्थानीय सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
मेडिकल जांच में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जांच के दौरान जिन बच्चों में विशेष स्वास्थ्य संबंधी समस्या पाई गई, उन्हें आगे की जांच और उपचार के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज तथा जिला अस्पताल जाने की सलाह दी गई। वहीं पूरी तरह स्वस्थ पाए गए विद्यार्थियों को डॉक्टरों की ओर से स्वास्थ्य प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर डॉ. सुशील कुमार, डॉ. इकबाल अहमद, एसीएमओ डॉ. जमी़ल अतहर, डॉ. राघव अग्रवाल, डॉ. सचिन मलिक, डॉ. प्रवीण त्यागी, डॉ. प्रीता पंडीर, अखिलेश यादव, अखिलेश मौर्य, योगेश कुमार, दीपचंद, मनोज कुमार, अजय कुमार, अनिल कुमार तथा कंपोजिट जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक वसी हैदर साकी सहित अन्य अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
डॉक्टरों ने विद्यार्थियों को स्वच्छता, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।

0 Comments