थाना समाधान दिवस में चार शिकायतें पहुंचीं, तीन का मौके पर निस्तारण



कैराना। कोतवाली परिसर में शनिवार को पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।


थाना समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी शिवाजी यादव, तहसीलदार अर्जुन सिंह चौहान तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पुलिस एवं राजस्व विभाग से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि थाना समाधान दिवस में कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि एक शिकायत को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारी को सौंपा गया।

Post a Comment

0 Comments