कस्बे की जानी-मानी शख्सियत दिलशाद खान सुपुर्द-ए-खाक, जनाजे़ की नमाज़ में उमड़ी सैकड़ों लोगों की भीड़, नमः आंखों से किया गया सुपुर्द ए खाक

कैराना।


कैराना। कस्बे के मोहल्ला अफगानान के प्रसिद्ध एवं सम्मानित नागरिक दिलशाद खान का मंगलवार देर रात करीब 12 बजे लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके इंतकाल की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।

बुधवार को कारी अनीसुर्रहमान ने जनाजे की नमाज अदा कराई। नमाज-ए-जनाजा में कैराना के अलावा बुटराड़ा, टांडा, टपराना, जलालाबाद, नानौता, तीतरो, रामपुर, इस्लामनगर, सहारनपुर, रायपुर सहित आसपास के अनेक क्षेत्रों से सैकड़ों लोग शामिल हुए और मरहूम को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

जनाजे में पूर्व चेयरमैन राशिद अली, अतहर खान बुटराड़ा, नवाजिश अली खान, शंभू खान तीतरों, मोहम्मद अली राइन, सालिम चौधरी,पत्रकार संगठन कैराना के संरक्षक मेहराब चौधरी, फारूक ए आज़म, शेर खान साहिल एडवोकेट, खालिद खान, फिरोज खान, डॉ. सलीम फारूकी, डॉ. अजमतुल्लाह खान, राशिद सभासद, दानिश सभासद, फिरोज खान सभासद, नौशाद सिद्दीकी, हाजी साजिद अली, कौसर जैदी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

नमाज़-ए-जनाजा़ के बाद मरहूम को उनके पैतृक कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। वह अपने पीछे एक पुत्र, तीन पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।

Post a Comment

0 Comments