अवैध शस्त्र तस्करी का भंडाफोड़, 04 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध शस्त्र, कारतूस व मोटर साइकिल बरामद


         कैराना  आज दिनांक 26.07.2026 को पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अवैध शस्त्रों की बरामदगी एवं तस्करी में लिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली श्री सुमित शुक्ला के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना श्री हेमन्त कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कैराना पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 04 अभियुक्तों सौरभ पुत्र विरेन्द्र निवासी ग्राम बराला थाना कैराना जनपद शामली समीर पुत्र जाबिर निवासी बराला कुकरहेडी थाना कैराना जनपद शामली उस्मान उर्फ गोल्डी पुत्र सूफियान निवासी ग्राम बराला थाना कैराना जनपद शामली कौशर पुत्र कबूल निवासी ग्राम बराला थाना कैराना जनपद शामली । 
 को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । अभियुक्तगण के कब्जे से 10 तमंचे, 01 पिस्टल मय जिंदा व खोखा कारतूस व तस्करी में प्रुयक्त 01 मोटर साइकिल हीरो स्पलैण्डर बिना नम्बर प्लेट बरामद हुए हैं । घटना में लिप्त अन्य अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना कैराना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । 
         गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि अवैध असलहो की खरीद-फरोख्त के कार्य से प्राप्त होने वाले धन से सभी अपने व्यक्तिगत शौक पूरे करने में खर्च करते थे तथा अवैध असलाह कम कीमत पर खरीदकर अधिक कीमत पर बेचते थे ।अभियुक्तगण उक्त अवैध असलाह आरिफ निवासी ग्राम तीतरवाड़ा थाना कैराना जनपद शामली से कम दाम पर खरीदकर लाते थे, अभियुक्त आरिफ उपरोक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी ।

Post a Comment

0 Comments