भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से थाना बाबरी परिसर के मुख्य द्वार पर छबील लगाकर पुलिस कर्मियों द्वारा राहगीरों एवं आमजन को मीठा शीतल जल वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ थाना प्रभारी राहुल सिसोदिया एवं वरिष्ठ उप निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों,और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर थाने के बाहर से आने-जाने वाले लोगों को मीठा पानी पिलाया तथा गर्मी से बचाव के प्रति जागरूक किया।
छबील में बड़ी संख्या में राहगीरों, वाहन चालकों और आसपास के लोगों ने मीठा पानी ग्रहण कर राहत महसूस की। इस दौरान थाना प्रभारी राहुल सिसोदिया ने कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को शीतल जल पिलाना बड़े पुण्य का कार्य है। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी ऐसे जनसेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

0 Comments