क्षेत्र के गांव हिरणवाड़ा में स्थित बाबा निरंकार की समाधि स्थल पर हड्डी का टुकड़ा मिलने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार क़ी सुबह निरंकार समाधि स्थल पर रखे तख्त के नीचे एक हड्डी का टुकड़ा पड़ा मिला, जिसे देखकर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। घटना की सूचना ग्राम प्रधान नीरज पुंडीर द्वारा तत्काल बाबरी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने धार्मिक स्थल से हड्डी के टुकड़े को हटा दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की हरकत से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
पुलिस ने पूछताछ के लिए एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया है। प्रारंभिक स्तर पर मामले को तांत्रिक क्रिया या शरारती तत्वों की करतूत से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि अभी तक किसी पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments