कैराना। क्षेत्र के गांव में घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली में गांव मवी निवासी वकीला पत्नी यूनुस ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गत 10 जून की शाम वह अपने घर पर पति और बच्चों के साथ मौजूद थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एहसान, मेहरबान, वासिद और इस्तकार लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 Comments