जनसमस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन



कैराना। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर एसडीएम शिवाजी यादव को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पदाधिकारियों ने नालों की नियमित सफाई, कच्चे नालों का पक्कीकरण, पात्र परिवारों के राशन कार्ड बनवाकर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा अपात्र राशन कार्ड धारकों की जांच कर उनके विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई।


शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन के पदाधिकारियों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम शिवाजी यादव से मुलाकात समस्याओं के निदान की आवाज उठाई। भाकियू नेताओं ने कहा कि नालों की सफाई न होने से लोगों को जलभराव और गंदगी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जबकि कई पात्र परिवार आज भी राशन कार्ड जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। उन्होंने प्रशासन से जनहित में शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में भाकियू टिकैत के नगर अध्यक्ष इनाम उर्फ कालू चौधरी, मंडल महासचिव गय्यूर अली एवं पुष्कर सैनी, जिला सचिव चौधरी गुरदीप सिंह, नगर महामंत्री फैजान कुरैशी, नगर उपाध्यक्ष आसिफ एडवोकेट सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम शिवाजी यादव ने पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि सभी मांगों की संबंधित विभागों से जांच कराकर समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।

---

Post a Comment

0 Comments