कैराना : शामली क्षेत्र के गांव देवीपुरा (हींड) निवासी युवक की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली में गांव देवीपुरा (हींड) निवासी टिक्कू पुत्र कंवरपाल ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भाई अर्जुन कुमार 9 जून की रात करीब 11 बजे अपनी मोटरसाइकिल से पानीपत-सनौली क्षेत्र से घर लौट रहा था। आरोप है कि मन्ना माजरा के निकट तेज गति और लापरवाही से आ रही एक आई-20 कार ने उसकी बाइक में साइड से टक्कर मार दी। हादसे में अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले शामली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान 11 जून को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने नामजद वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0 Comments