रामड़ा रोड पर युवक पर तमंचे की बट से हमला, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज



: रंजिश में रास्ता रोककर की मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का आरोप

कैराना। ग्रामीण पर रास्ता रोककर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


क्षेत्र के गांव रामड़ा निवासी जबरदीन पुत्र शराफत ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि करीब 20 दिन पूर्व उसके बच्चों के साथ मारपीट को लेकर विवाद हुआ था, जिसे समाज के लोगों ने समझौते के माध्यम से निपटा दिया था। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते गत गत 16 जून की रात करीब 10 बजे वह हरियाणा से ईंट डालकर वापस लौट रहा था। जब वह कैराना-रामड़ा मार्ग पर अपने गांव के निकट पहुंचा, तभी मोटरसाइकिल सवार अनस पुत्र इमरान उर्फ माना तथा उसके एक साथी ने उसे रोक लिया।
पीड़ित का आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। इस दौरान मुख्य आरोपी ने तमंचे की बट से उसके सिर पर कई वार कर दिए, जिससे वह घायल हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसी बीच दूसरी मोटरसाइकिल के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने नामजद आरोपी तथा उसके अज्ञात साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments