ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज



कैराना। महिला ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तेज रफ्तार एवं लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रैक्टर की टक्कर से उसका पति गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़िता की ओर मुकदमा दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी हैं। 

गांव मलकपुर निवासी रिहाना पत्नी सनव्वर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका पति सनव्वर पानीपत स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत है। गत छह जून की शाम करीब पांच बजे वह अपने साथी अंकित के साथ बाइक से ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहा था। आरोप है कि रामड़ा रोड बाईपास के निकट खुर्गान रोड पुल की ओर से आ रहे ट्रैक्टर चालक इंतजार ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सनव्वर और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से सनव्वर की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार मेरठ के एक निजी अस्पताल में उसके दो ऑपरेशन हो चुके हैं और वह जिंदगी व मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।

Post a Comment

0 Comments