प्रेम संबंध के विवाद में महिला पर हमला करने का आरोप, मुकदमा दर्ज


कैराना। महिला के साथ मारपीट और धारदार वस्तु से हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोहल्ला दरबार खुर्द रेतावाला निवासी शहराज पत्नी शाहिद ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पुत्र का एक महिला के साथ प्रेम संबंध था, जिसके चलते वह उसके साथ किराये के मकान में रह रही थी। आरोप है कि गत 17 जून की सुबह वह अपने पुत्र के कमरे पर पहुंची और मोबाइल सिम व मोबाइल के संबंध में बात की। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। पीड़िता का आरोप है कि महिला ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा किसी धारदार वस्तु से हमला कर दिया, जिससे उसके मुंह पर चोट लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। आरोप है कि जाते समय महिला ने जान से मारने की धमकी भी दी।पुलिस ने नामजद आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Post a Comment

0 Comments