न्यायालय से लौट रहे युवक पर हमला, पत्नी समेत चार लोगों पर मुकदमा



कैराना। न्यायालय से लौट रहे एक युवक के साथ मारपीट एवं जानलेवा हमला किए जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


जनपद बागपत के थाना बागपत क्षेत्र के गांव सिसाना निवासी सन्नी पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि वह गत 8 मई को अपनी पत्नी द्वारा दायर एक मुकदमे में परिवार न्यायालय में पेशी पर आया था। आरोप है कि न्यायालय से बाहर निकलते ही उसकी पत्नी प्रियंका, ससुर देवेंद्र, साला पारस तथा सास कुसुम ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके सिर और चेहरे पर धारदार हथियार व अन्य वस्तुओं से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं। साथ ही मोबाइल फोन और तीन हजार रुपये नकद भी छीन लिए। घटना की सूचना पुलिस को देने तथा चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर कैराना कोतवाली में नामजद आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

----

Post a Comment

0 Comments