कैराना (शामली)। कुछ दिन पूर्व कैराना बार एसोसिएशन परिसर से चोरों द्वारा वाटर फ्रिज (कूलर) चोरी कर लिया गया था, जिससे इस भीषण गर्मी में न्यायालय मे आने वाले फरियादियों और सम्मानित अधिवक्ताओं को पीने के ठंडे पानी के लिए परेशानी पैदा हो गई थी
कल जैसे ही इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता और अध्यक्ष मजहर जी को मिली, उन्होंने तुरंत मामले की गंभीरता को समझा। उन्होंने बिना समय गंवाए तमाम व्यापारी भाइयों के साथ अच्छा कार्य करने का विचार विमर्श किया
समय-समय पर अच्छा कार्य करने की प्रेरणा अपने जिला अध्यक्ष *विशाल गुप्ता जी* से भी मिलते रहती है
इस विषय पर विचार-विमर्श किया। सभी व्यापारियों ने एक स्वर में मानवता का परिचय देते हुए फैसला लिया कि अगले ही दिन न्यायालय परिसर में पानी के फ्रिज की व्यवस्था करा दी जाएगी।
अपने वादे के मुताबिक, आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल न्यायालय परिसर पहुंचा। वहां उन्होंने बड़ा नया वाटर फ्रिज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री ईशपाल सिंह एवं महासचिव सरवेज जंग को सुपुर्द किया।
"इस चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में पानी की किल्लत सबसे बड़ी समस्या है।
जैसे ही हमें चोरी की सूचना मिली, हमारे व्यापारी भाइयों ने तुरंत सामूहिक सहयोग से चौबीस घंटे के भीतर यहाँ नया फ्रिज उपलब्ध कराने का संकल्प लिया, जिसे आज पूरा कर दिया गया है।"इस मौके पर मौजूद रहे
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने व्यापार मंडल की इस त्वरित और सराहनीय पहल का दिल से आभार व्यक्त किया। इस सेवा कार्य के अवसर पर मुख्य रूप से:
जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता
फैज़ान अहमद ,दीपक कुच्छल
डॉक्टर जावेद ,शिवम गोयल
नदीम फरीदी,
*कानूनी सलाहकार एडवोकेट,शगुन मित्तल*
*एडवोकेट राहुल सहरावत,*
डॉक्टर शावेज़, राहुल कुमार,
सहित कई अन्य गणमान्य व्यापारी और अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने व्यापार मंडल के इस जनहित कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

0 Comments