कोतवाली में मोहल्ला अफगानान निवासी इंतजार पुत्र शाकिर ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गत 10 जून की शाम करीब सात बजे वह अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल से खेलकलां-खुरगान रोड स्थित गत बुधवार बाजार में खरीदारी करने गया था। उसने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर लाक लगा दिया और बाजार में चला गया। कुछ देर बाद लौटने पर उसने देखा कि उसकी मोटरसाइकिल मौके से गायब थी। काफी तलाश करने के बावजूद बाइक और चोर का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

0 Comments