गुर्जर समाज करेगा प्रतिभा सम्मान समारोह और करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन



कैराना : गुर्जर समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने तथा करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित करने पर विचार-विमर्श किया गया।

नेशनल हाईवे 709 एडी पर स्थित पवन गार्डन में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि शिक्षा, खेलकूद एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को करियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा, ताकि युवा अपने भविष्य को बेहतर दिशा दे सकें।
वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति का आधार शिक्षा है और प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहित करना समय की आवश्यकता है। करियर काउंसलिंग कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार के अवसरों तथा उच्च शिक्षा के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा नेता अनिल चौहान, मास्टर विनय चौहान, मास्टर गुलाब सिंह चौहान, मास्टर अवनीश चौहान, मास्टर जयनंद चौहान, मास्टर अमित चौहान, मास्टर वरुण, आलोक चौहान एडवोकेट, मास्टर प्रमोद चौहान, मास्टर नरेंद्र चौहान, मास्टर विक्रम सिंह सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

----

Post a Comment

0 Comments